विवि में  टाईम्स प्रो का सेमिनार व प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

  मेरठ। सीसीएसयू के अटल सभागार में एक दिवसीय सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव का  आयोजन  किया गया।  कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन विवि के प्लेसमेंट सेल एवं टाइम्स प्रो के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता   कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  कुलपतित ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल, संचार क्षमता, आत्मविश्वास एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया और विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के छात्र भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत इनवेस्टमेंट बैंकिंग एवं आईडीएफसी  के संयुक्त तत्वावधान में आईओपी विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई, जो विशेष रूप से बीबीए, एमबीए, बीकॉम एवं  एमकॉम के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।  कंपनी के भगत सिंह एवं विनय रॉय ने  विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं एवं करियर संभावनाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

 भगत सिंह ने सेमिनार के उपरांत आईडीएफसी  के चयन प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि चयन तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसमें प्रथम चरण एप्टीट्यूड टेस्ट, द्वितीय चरण टाइम्स प्रो के साथ ऑनलाइन इंटरव्यू  तथा अंतिम चरण आईडीएफसी के साथ फाइनल इंटरव्यू होगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 4 लाख  के आकर्षक पैकेज के साथ-साथ इंसेंटिव एवं अन्य लाभ  नो कैश बेनिफिट) प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. लक्ष्मण नागर ने बताया कि इस सेमिनार एवं प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 350 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 175 विद्यार्थियों ने रोजगार हेतु आवेदन किया। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इनमें से 56 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, जिन्हें अब अगले चरण के अंतर्गत ऑनलाइन  के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  इस अवसर पर डॉ. पंकज, डॉ. मनु शर्मा, विजय धामा, कुशाग्र,  नेहा, अनिल, युवराज, सागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता की और इसे अपने करियर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts