अंक सुधारने  के लिए सीबीएसई दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई आयोजित की जाएगी 

 सिटी कोऑर्डिनेटर ने शहर के प्रधानाचार्यों को जारी किए दिशा निर्देश

 मेरठ। सीबीएसई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी .2020 के अनुरूप कक्षा 10 के शिद्याशथियों के लिए  र्दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली  लागू की गई है। नयी व्यवस्था  के अंतर्गत छात्रों को मई 2026 में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर प्रदान किया जाएगा। 

 सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने शहर के सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए है।  मई में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए उन छात्रों की लिस्ट सीबीएसई को भेजनी होगी। जो दूसरी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है। इसके अतिरिक्त मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद भी कुछ समय के लिए एलओसी जमा कराने की सुविधा उपलब्ध होगी । जबकि अंतिम चरण में विलम्ब शुल्क के साथ एलओसी जमा की जा सकेगी।  उन्होंने बताया जो विद्यार्थी पहली बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके है। और अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधारना चाहते है अथवा जो कंपार्टमेंट श्रेणी में है वे इस दूसरी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। 

हालांकि जिन छात्रों ने पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में परीक्षा नहीं दी है। या जो ईआर श्रेणी में है वे दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।  सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया  है कि दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी में नए विद्यार्थियों के नाम नहीं जोड़े जा सकेंगे,तथा पहली परीक्षा के बाद छात्रों के विवरण में कोई संशोधन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामान्यत: विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। केवल कुछ परिस्थितियों में में ही यह संभव होगा।  उन्होंने यह भी बताया बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन में अंकों के सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। क्योंकि यह पूरे शैक्षणिक वर्ष की प्रक्रिया होती है। परीक्षा शुल्क देश में 320 रुपये प्रति विषय तीन विषयों के लिए 960 निर्धारित किया गया है। जबकि विलंब से शुल्क जमा कराने पर दो हजार अतिरिक्त विलंब शुल्क देय होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। दूसरी बोर्ड परीक्षा उसी पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी जाे मुख्य बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित है। परिणाम अप्रैल में घोषित होने के बाद छात्र अपने परिणाम के आधार पर अंतिम निर्णय लेकर परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे।  उन्होंने बताया फीस 18 मार्च से 31 मार्च तक जमा होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts