परिवार से जुड़ाव का भी प्रतीक है गुड़ी पड़वा : शिल्पा शिदें

मुंबई। भारत त्योहारों का देश है, इन्हीं खास त्योहारों में से एक है गुड़ी पड़वा, जिसे खास तौर पर महाराष्ट्र में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आम लोगों की तरह ही टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी इस त्योहार को पूरे दिल से मनाते हैं और अपनी यादों को ताजा करते हैं। इसी कड़ी में एंड टीवी के लोकप्रिय कलाकार अमिताभ घाणेकर और शिल्पा शिंदे ने गुड़ी पड़वा से जुड़ी अपनी खास यादें और इस साल के सेलिब्रेशन प्लान्स साझा किए हैं। दोनों कलाकारों ने बताया कि यह त्योहार उनके लिए सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भावनाओं और परिवार से जुड़ाव का प्रतीक है।
शिल्पा शिंदे ने भी गुड़ी पड़वा को अपने दिल के बेहद करीब बताया। उन्होंने कहा, ''यह त्योहार मुझे अपने बचपन और घर की याद दिलाता है। मुझे याद है कि कैसे मेरे मोहल्ले में हर घर के बाहर सुंदर और रंगीन गुड़ी लगाई जाती थी, जिसे देखना बहुत अच्छा लगता था। मेरी मां सुबह जल्दी उठकर त्योहार के लिए खास व्यंजन बनाती थीं और पूरे घर में उनकी खुशबू फैल जाती थी। इस दिन हम सब पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, रिश्तेदारों से मिलते हैं और नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। आज भी मैं इस त्योहार को सादगी और प्यार के साथ मनाना पसंद करती हूं। मेरे लिए यह दिन परिवार के साथ समय बिताने, परंपराओं को निभाने और जीवन में सकारात्मकता लाने का अवसर होता है।''

No comments:

Post a Comment

Popular Posts