अपर जिलाधिकारी (की अध्यक्षता में आयोजित की गई सिटी हीट एक्शन प्लान समिति की बैठक
बैठक में विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के दिये निर्देश
मेरठ । शनिवार को एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारी सूर्य कान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में सिटी हीट एक्शन प्लान हेतु गठित समिति व विषय विशेषज्ञो के साथ बैठक की गई।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सिटी हीट एक्शन प्लान विकसित, क्रियान्वित एवं अनुश्रवण किये जाने हेतु शासन द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है जिसमें नगर आयुक्त नगर निगम सदस्य संयोजक तथा अपर नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण द्वारा नामित वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त निदेशक/प्रवर्तन अधिकारी श्रम विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रीजनल मैनेजर परिवहन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता ऊर्जा विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, नगर आयुक्त द्वारा एनजीओ एसएचजी कम्युनिटी ग्रुप एवं सामाजिक संस्थाओं से नामित पदाधिकारी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सिटी हीट एक्शन प्लॉन विकसित क्रियान्वित एवं अनुश्रवण किये जाने हेतु तकनीकी सहयोग, सुझाव, परामर्श, आंकडो, केस स्टडी, शोध, दस्तावेजो के संकलन एवं उनके विश्लेषण तथा हीट एक्शन प्लॉन के मसौदे एवं संकलन हेतु 3 विषय विशेषज्ञो एवं 1 व्यवसायिक विशेषज्ञ की सिटी हीट एक्शन प्लॉन तैयार करने में सहायता लिए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा सिटी हीट एक्शन प्लान की पूरी कार्य योजना तैयार किये जाने हेतु विभागवार विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होने विषय विशेषज्ञो से कहा कि पिछले वर्षों का अध्ययन करते हुये प्रतिवर्ष तापमान में कितनी वृद्धि हुई है इसका आंकलन करें व इसके कारणो का पता लगाये तथा आगामी वर्षों के लिए कार्यवाही हेतु सिटी हीट एक्शन प्लॉन को विस्तृत रूप से तैयार किया जाये। उन्होने कहा कि शार्ट टर्म, मिड टर्म तथा लांग टर्म के बिन्दुओ पर एक्शन प्लॉन तैयार किया जाये। उन्होने सभी संबंधित विभागो को सिटी हीट एक्शन प्लॉन हेतु अपनी कार्य योजना तैयार कर विषय विशेषज्ञो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने विषय विशेषज्ञो से कहा कि विभागो से प्राप्त कार्य योजना का अध्ययन कर विस्तृत रूप से सिटी एक्शन प्लॉन तैयार करें।
इस अवसर पर सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, आचार्य रसायन विज्ञान विभाग प्रो0आर0के0 सोनी, आचार्य भौतिक विज्ञान विभाग प्रो0 अनुज कुमार, आचार्य भौतिक विज्ञान विभाग प्रो0 संजीव कुमार शर्मा, असि0 प्रो0 एन0आर0एम0-एनवायरमेंटल साइंस श्री अनिल कुमार शंखवार, आपदा विशेषज्ञ सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment