जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा नदियों के संरक्षण हेतु सेमिनार का आयोजन
मेरठ। जिला गंगा समिति द्वारा सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से दिल्ली रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णापुरी नगर क्षेत्र मेरठ में नदियों के संरक्षण और स्वच्छता हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को गंगा की महत्वता ,उसके उद्गम स्थल व उसके पुनर्जीवन हेतु किये जा रहे प्रयासों को लेकर छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारियां दी गई ।
जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा गंगा के पुनर्जीवन के विषय मे किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया ।विद्यार्थियों को नमामि गंगे से संबंधित स्मार्ट तरीके से वीडियो भी दिखाईं गई जिसके माध्यम से गंगा किनारे खेती,गंगा में निवास करने वाले जलीय जीवों जैसे डॉल्फिन, घड़ियाल, कछुओं आदि के चलचित्रों को दिखाकर ज्ञानवर्धन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को जिला गंगा समिति मेरठ की और से नमामि गंगे कैप और टी शर्ट पुरस्कार रूप प्रदान की गयी. गंगा स्वच्छता को लेकर सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को गंगा की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गईऔर विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट पाए गए बच्चे कुमारी प्रेरणा व कुमारी सिद्धि को गंगा प्रेरक बनाया गया।
सेमिनार में मुख्य रूप से तुषार गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया गया और उनके सारे सवालों को जवाब भी दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन कौशिक द्वारा उपस्थित सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। मुख्य रूप से कल्पना पांडे ,प्रीति जैन मीनाक्षी गुप्ता ,शिवम शर्मा उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment