शिया मस्जिदों में ईद की नमाजों का वक्त तय
मेरठ। शिया ईदगाह सहित विभिन्न शिया मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाजों का समय तय कर दिया गया है। ऑल इंडिया अली मिशन सोसाइटी द्वारा इसकी घोषणा की गई। समिति के संयोजक एवं मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि रेलवे रोड मनसबिया परिसर स्थित शाही मस्जिद (ईदगाह) में ईद की नमाज़ सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। बता दें कि दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में भी ईद उल फितर की नमाज का समय 8 बजे ही रखा गया है। इसके अलावा लोहिया नगर स्थित मस्जिद हजरत अबू तालिब में ईद की नमाज़ सुबह 9 बजे अदा होगी। ज़ैदी सोसाइटी स्थित मस्जिद अल-मुर्तजा में ईद की नमाज़ सुबह 8:30 बजे अदा होगी जबकि जैदी फार्म स्थित मस्जिद दरबार ए हुसैनी में ईद की नमाज़ सुबह 8 बजे संपन्न होगी। इसके अलावा छोटी मस्जिद, कोटला (घंटाघर) में भी ईद की नमाज़ सुबह 8 बजे अदा होगी। उधर जहीदियान स्थित शाही मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी।


No comments:
Post a Comment