वकीलों के रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

 मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के बैनर तले कचहरी परिसर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वकीलों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। रोजा इफ्तार का यह कार्यक्रम कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में आयोजित किया गया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शहर काजी जैनुल सालिकीन, नायब शहर काजी जैनुल राशेदीन, जमीयत उल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूसुफ कुरैशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज़ आलम, शहर विधायक रफीक अंसारी, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी शर्मा, डीडी शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, नरेशदत्त शर्मा,  अब्दुल जब्बार खान, अयाज अहमद, कुंवर असलम (प्रथम), सरताज गाजी, कुंवर जहीर अहमद और जबर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts