आधुनिक टेक्नोलॉजी' ने भेद डाली चांद के रहस्य की दीवार!

- सऊदी अरब में 20 तो भारत में इस बार 21 को ईद!

मेरठ। एक समय था जब 29 रोज़े पूरे होने पर लोग ईद के चांद का पता करने के लिए उतावले हो जाते थे। आम लोगों और उलेमा ए दीन से लेकर विभिन्न शहरों के क़ाज़ी और वहां की रुइत ए हिलाल (चांद कमेटी) की नजरें आसमान पर टिक जाती थीं। तब और मुश्किलें पैदा हो जाती थीं जब मौसम खराब होता था अथवा आसमान पर बादलों का डेरा होता था। इन सब के चलते चांद की स्थिति का पता करने के लिए देश भर में फोन घनघना उठते थे। अक्सर रात को दो दो बजे भी पता चलता था कि चांद हो गया है तो कभी अगले दिन सुबह चांद दिखाई देने की सूचना फ्लैश होती थी और लोगों को दिन में ही रोज़ा खोलना पड़ता था। बता दें कि रमज़ान में 29 या 30 रोजों का ही कॉन्सेप्ट है और यह चांद के दीदार पर आधारित है। 

समय बदला तो चांद तक पहुंच हुई आसान 

 जैसे जैसे समय ने करवट ली तो चांद की स्थिति पता करने के लिए एस्ट्रोनॉमी (खगोलीय विज्ञान) के आधार पर आधुनिक तकनीकें भी विकसित हुईं। इसी आधार पर पृथ्वी के वायुमंडल से परे मौजूद ब्रह्मांड, आकाशीय पिंडों (जैसे चांद, तारे, गृह, धूमकेतु और आकाशगंगाएं) और उनसे संबंधित घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन आसान हो गया। चांद की स्थिति का पता करना भी इसी की एक कड़ी है।इसी आधार पर आईएसी (दि इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर) ने इस बार घोषणा की है कि सऊदी अरब में शव्वाल (ईद) का चांद 19 मार्च को दिखाई देगा और वहां 20 मार्च को ईद होगी। इसी प्रकार भारत में ईद के चांद की प्रस्तावित तिथि 20 मार्च और ईद 21 मार्च को बताई गई है। 

चांद के संबंध में यह दलीलें पेश की गईं 

 आईएसी की इस दलील के अलावा मैनचेस्टर (इंग्लैंड) से एक वरिष्ठ आलिम ए दीन मुफ्ती समीरुद्दीन कासमी ने भी खगोलीय विज्ञान के आधार पर चांद की गढ़ना की है। उनके अनुसार 19 मार्च को भारत में चांद की जो ऊंचाई है वो 5 डिग्री है। बर्मा में 4 डिग्री, बंगलादेश में 4 डिग्री, नेपाल में 4 डिग्री,  पाकिस्तान में 5 डिग्री,  अफगानिस्तान में 5 डिग्री और ईरान में भी 5 डिग्री है। मुफ्ती समीरुद्दीन के अनुसार खगोलीय विज्ञान के आधार पर 5 डिग्री पर चांद नज़र नहीं आता। वो कहते हैं कि चांद दिखाई देने के लिए चांद की ऊंचाई 10 डिग्री होना जरूरी है। उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 20 मार्च को भारत में चांद 18 डिग्री पर होगा, जबकि बर्मा और बांग्लादेश में 17-17 डिग्री, नेपाल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 18-18 डिग्री एवं ईरान में 19 डिग्री पर होगा। इस लिहाज़ से भारत सहित उक्त देशों में ईद के चांद का दीदार 20 एवं ईद 21 मार्च को प्रस्तावित है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts