अब हर अंडे पर लिखी होगी एक्सपायरी डेट

1 अप्रैल से नियम लागू, योगी सरकार का बड़ा फैसला

लखनऊ। अगर आप अंडे खाते हैं तो ये खबर खास आपके लिए है। बहुत जल्द हर अंडे पर आपको उसकी एक्सपायरी डेट लिखी हुई मिलेगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1 अप्रैल से अंडे का कारोबार करने वालों के लिए हर अंडे पर उसकी एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही अंडों पर वह तारीख भी लिखी हुई मिलेगी, जिस दिन मुर्गी ने उन्हें दिया गया था। पशुपालन विभाग के

अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों और मुर्गी पालन करने वालों को अनिवार्य तौर पर इस नियम का पालन करना होगा। आपको बता दें कि अगर मुर्गी के अंडे को लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान पर रखा जाए, तो वह दिए जाने के दो हफ्तों के अंदर खाने के लिए सुरक्षित रहता है। इसके अलावा अगर उसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाए, तो पांच हफ्तों तक उस अंडे को खाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts