ईरान -इजराईल में  जंग नहीं रूकी तो 4 करोड़ लोगों भूखमरी का संकट 

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने दी  चेतावनी  ,रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के आसार  

जिनेवा,एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र के  वर्ल्ड फूड प्रोग्राम   ने दुनियाभर में भुखमरी को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उसने कहा कि अगर ईरान-इजरायल की जंग नहीं रुकी और Strait of Hormuz बंद रही तो विश्व के और साढ़े 4 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं।

  वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने चेताते हुए कहा है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग दुनिया को भुखमरी के 'रिकॉर्ड लेवल' तक पहुंचा सकता है। WFP के अनुसार, पहले से ही बिगड़ते मौसम, जंग और अकाल जैसे हालात की वजह से करीब 32 करोड़ लोग गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर मिडिल-ईस्ट में जंग चलती रही तो दुनिया के और साढ़े 4 करोड़ लोग भुखमरी की चपेट में आ जाएंगे।

जंग से खाने और ईंधन की कीमतें बढ़ीं

WFP के डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर  कार्ल साकू जिनेवा में बोले कि मिडिल-ईस्ट में जारी यह जंग अब तीसरे वीक में एंट्री कर चुका है और इसकी वजह से ग्लोबल लेवर पर खाद्य और ईंधन के दाम में भारी उछाल आ रहा है। इससे विश्व भर में आम लोगों के लिए रोजमर्रा का खाना खरीदना मुश्किल हो सकता है।

4.5 करोड़ लोगों के भुखमरी की चपेट में आने की आशंका

उन्होंने चेताया कि अगर यह जंग जून तक जारी रही और कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा, तो और 4.5 करोड़ लोगों के भुखमरी की चपेट में आने की संभावना है। इस संकट का सबसे अधिक प्रभाव उन गरीब और कमजोर लोगों पर पड़ेगा, जो पहले ही मुश्किल हालात में जिंदगी बिता रहे हैं।

युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन हो रही प्रभावित

गौरतलब है कि यह जंग बीते 28 फरवरी को शुरू हुई थी, जब अमेरिका  और इजराइल ने मिलकर ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। अब इसका प्रभाव ग्लोबल सप्लाई चेन, ईंधन कीमतों और एग्रीकल्चर प्रोडक्शन तक पहुंच गया है।

अफ्रीकी देशों पर मंडरा रहा खतरा

  वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक, Strait of Hormuz से खाद की आपूर्ति बाधित होने की वजह से तमाम अफ्रीकी देशों में खेती पर भी खतरा मंडराने लगा है। वहीं,साेमालिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में परिस्थितियां बहुत गंभीर हो चुकी हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts