यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को कार ने कुचला मौत,बहन घायल

मेरठ।थाना टीपी नगर क्षेत्र में बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए बहन को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिवपुरम मोहकमपुर निवासी 24 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र अशोक कुमार अपनी बहन ज्योति के साथ पुठ्ठा रोड स्थित ग्राउंड में दौड़ लगाने जा रहे थे। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दीपक की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ज्योति का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, ज्योति का हाल ही में दिल्ली पुलिस में चयन हुआ था और वह फिजिकल की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

  वहीं इस मामले में टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि युवक की मौत के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर दी गई है और युवती की हालत ठीक है उसका उपचार कराया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts