मेरठ समेत प्रदेश की राशन की दुकानें लेंगी मॉडल शॉप का रूप 

 कोटेदारों केे कमीनशन बढ़ने वेस्ट यूपी के राशन एंजेसी संचालको को होेगा फायदा 

 मेरठ ।  प्रदेश के राशन डीलरों (कोटेदारों) के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। एक  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही कमीशन (लाभांश) बढ़ाने की मांग पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद प्रदेश भर के लाखों कोटेदारों में हर्ष का माहौल है। इससे मेरठ समेत वेस्ट यूपी के राशन डीलरों को काफी लाभ मिलने वाला है। जिसकी वह लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। 

 बता दें मेरठ में करीब  141 राशन डीलर है।द्ध जहां से प्रति माह अत्योदय लाभार्थियों को 35 किलो चावल व गेंहू  प्रति कार्ड किया जाता है। जबकि  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति माह  निशुल्क राशन का पिछले पांच से वितरण किया जा रहा है। जब से प्रदेश की ओर से ई पॉश मशीनों के माध्यम से राशन का वितरण होना शुरू हुआ है। तब से भ्रष्ट्राचार पर काफी हद तक लगाम कसी है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राशन वितरण प्रणाली में आए क्रांतिकारी बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि ई-पॉस (e-PoS) मशीनों के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और इसका पूरा श्रेय कोटेदारों की मेहनत को जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अब कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

'मॉडल शॉप' से बढ़ेगी कोटेदारों की आय

कमीशन वृद्धि के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने राशन की दुकानों को 'मॉडल शॉप' बनाने की घोषणा की। इसके तहत कोटेदार अब राशन के साथ-साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुएं और नागरिक सेवाएं भी प्रदान कर सकेंगे, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा। मुख्यमंत्री ने कोटेदारों को "सरकारी योजनाओं की अंतिम कड़ी" बताते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने को अपनी प्राथमिकता बताया।

मुजफ्फरनगर के कोटेदारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा और सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए भारतीय सस्ता गल्ला संगठन ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। मेरठ के  कोटेदारों की ओर सेसभी सम्मानित कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कमीशन बढ़ने के संकेत ने कोटेदारों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है और वे अब और भी अधिक ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts