काशी गांव में सांप्रदायिक विवाद के बाद तनाव बरकरार

 पुलिस और पीएसी तैनात, ड्रोन से की जा रही    निगरानी

मेरठ।  परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में हुए विवाद के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।बुधवार को पुलिस ने गांव के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की। इसके साथ ही मुख्य चौराहों और गलियों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

घटना के संबंध में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें मंगलवार शाम दौड़ लगाने गए दो युवकों के साथ कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बाद में बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से मामला और गंभीर हो गया था।

ग्रामीणों का प्रदर्शन और हंगामा

घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने परतापुर थाने में प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts