स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता गुरलीन कौर प्रथम

मेरठ। मेरठ कॉलेज की साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद ‘सृजन–2026’ के अंतर्गत सोमवार को स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम पुरस्कार कला संकाय की छात्रा गुरलीन कौर को मिला। 

डा. रामकुमार गुप्ता सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक संकाय से दो- दो प्रतिभागियों ने कविता पाठ किया। कला संकाय की गुरलीन कौर ने कविता “ख़ुशी का सफ़र” के जरिए बच्चों से लेकर बड़ों तक को खुश रहने और खुशी तलाशने के हुनर को अपनाने का आग्रह किया। “रेल चली खुशियों की रेल चली। सारे दुखों को देखो ठेल चली। द्वितीय पुरस्कार विधि संकाय की छात्रा साक्षी कपिल को मिला। जिसमें उन्होंने युद्ध, आत्मसम्मान और अभिमान के भावों और रिश्तों की मर्यादा का सजीव चित्रण किया। “ हुआ है युद्ध बुलाई है सभा राजे। हम हैं कुछ या सब हवाहवाई है राजे। निर्णायक मण्डल में प्रख्यात कवि एवं व्यंग्यकार प्रदीप भट्ट एवं प्रो. रामयज्ञ मौर्य रहे। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. रेखा राणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. शालिनी त्यागी, डा. स्वाति पंवार, प्रो. नीलम पंवार, प्रो. सांत्वना शर्मा, प्रो. संगीता उपाध्याय, प्रो. अंशु, प्रो. अर्चना सिंह आदि का सहयोग रहा। वहीं, कार्यक्रम प्रभारी डा. अशोक शर्मा ने मंच संचालन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts