1 अप्रैल से 30 चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान  

10 से 30 तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान  

मेरठ । सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल  की अध्यक्षता में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान  कार्यकम की तैयारियो की परिप्रेक्ष्य में जनपद स्तरीय द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन  हुआ। उक्त बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा . अशोक कटारिया  एवं जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह  के द्वारा किया गया।               मुख्य विकास अधिकारी,  द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक एंटी लार्वा व फॉगिंग हेतु आवश्यक रसायन को कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी से प्राप्त कर लें। जनपद में वर्तमान में लैप्टोस्पाईरिस के बड.ते केसो के दृष्टिगत रखते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, को सभी सूअर पालको को संवेदीकरण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि सभी सहयोगी विभाग अपने अपने गाईकोप्लान के अनुसार ही गतिविधियों का पालन करें एवं परिवर्तन की उपस्थिति में  ससमय संबंधित जांच एजेंसियों एवं विभाग को सूचित करे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts