संजू की बल्लेबाजी के बदौलत भारत की विश्व कप के सेमीफाइनल में दमदार एंट्री 

कोलकाता ।  भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के एक महत्वपूर्ण सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया है। जिसके परिणामस्वरूप भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छठी बार सेमीफाइनल में पहुंच गया है। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने संजू सैमसन की शानदार 97 रनों की पारी की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

भारत की इस जीत के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चार सेमीफाइलिस्ट का नाम सामने आ गया। सुपर 8 के ग्रुप टू से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है जबकि ग्रुप वन से साउथ अफ्रीका और भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डेंस में ही साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जएगा। रविवार को खेले मैच में भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने आपेनिंग जोड़ी में बदलाव करते हुए संजू सैमसंग को भेजा । जिसका रिजल्ट सबके सामने है। जीत का चौका लगाते ही संजू ने आसमान को देखते हुए ईश्वर काे याद किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts