असली 'धुरंधर' से मिलने घर पहुंचे राम गोपाल वर्मा

मुंबई। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा फिल्म 'धुरंधर' और फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर के कायल हो चुके हैं, और फिल्म की सफलता की बधाई देने के लिए निर्देशक उनके घर पहुंचे। उन्होंने आदित्य धर और यामी गौतम के साथ मुलाकात की और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, "पावर कपल के साथ मुलाकात। फिल्मी हमजा अली, यानी रणवीर सिंह, ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया कर दिया, और असली हमज़ा, यानी आदित्य धर, भारतीय फिल्म निर्माताओं को हिला रहे हैं। आतंकवादी अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को उनकी प्रतिभा से बचाने के लिए कहां भागेंगे?"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts