ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने आईटीआई को हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट समर कैंप में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 7 रन से जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें भाविक ने 63, मुआज ने 40, युग ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में आईटीआई की ओर से सार्थक ने 4, गोल्डन ने 2, कबीर ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए और 7 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से देव ने 45, प्रत्यश ने 39, वंशिका ने 32, कबीर ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयुष ने 4, नीरव ने 4, प्रत्यश ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर खिलाड़ी और उनके परिजन ने भी मैच का आनंद उठाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts