सीसीएसयू के ब्वायॅज हॉस्टल में निकला सांप ,रेस्क्यू टीम ने पकड़ा 

मेरठ। सोमवार को  चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्वॉयज हॉस्टल में सांप निकल आया। सांप एक स्टूडेंट के रूम में रखी अलमारी में निकला। गनीमत रही कि सांप ने किसी छात्र को काटकर घायल नहीं किया। समय पर छात्रों ने सांप देख लिया। हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत स्नैक कैचर टीम को बुलाया। टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।

यूनिवर्सिटी में दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में मैस के बराबर में नए रूम्स बने हैं। इसी रूम में छात्र मनीष कसाना रहता है। मनीष सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ता है। दोपहर को उसके कमरे में अचानक सांप आ गया। छात्र ने सांप देखा तो पहले उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब सांप काबू में नहीं आया तो अलमारी में ही उस पर चादर डाल दी। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन को सूचना दी। इस दौरान हॉस्टल के अन्य कमरों के दरवाजे भी बंद करा दिए गए, ताकि सांप कहीं और किसी कमरे में न चले जाए। टीम सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts