मेडिकल कॉलेज  में एलाइड एंड हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा कांफ्रेंस आयोजित

 मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ  में सोमवार को  एलाइड एंड हेल्थ केयर सोसाइटी द्वारा एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों हेतु एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम 2026 का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मेडिकल कॉलेज मेरठ डॉ आर सी गुप्ता,एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एस. के. पालीवाल, एलाइड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के डीन डॉ .योगेश मणिक, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. नेहा सिंह व नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर एस बालामणि बोस द्वारा रिबन काटकर व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में स्टेज संचालन पैथोलॉजी विभाग की डा. वीर करुणा द्वारा किया गया 

आयोजन मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्राचार्य तथा उप-प्राचार्य  ने सभी एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के विद्यार्थीगणों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतिया, व ज्ञानवर्धक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस कांफ्रेंस के प्रथम दिन कुल चार ज्ञानवर्धक सेशन आयोजित किए गए। 

जिनमें डॉ अनामिका शर्मा आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, दंत रोग विभाग ने दंत विषय,डॉ आकाश सिंह डीएम नेफ्रोलॉजी ने डायलिसिस विषय पर, डॉ एस सी द्विवेदी,एमडी रेडियोलॉजी ने रेडियोथेरेपी व डॉ शुभांगी गुप्ता, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ ने पैथोलॉजी के विभिन्न विषयों पर अपने विस्तृत विचार प्रस्तुत किये।

उक्त सेमिनार में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता द्वारा एलाइड एंड हेल्थ केयर सोसाइटी के सभी मेंबर्स जैसे प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सभी सेक्रेटरी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वही डॉ राहुल सिंह,सहायक आचार्य को उनके विशेष सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के सुगम संचालन में मेडिकल कॉलेज में कार्यरत टेक्नीशियन बंधुओं का भी विशेष सहयोग रहा। उपरोक्त कार्यक्रम में सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ के एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के प्रधानाचार्य डॉ पंकज किशोर मिश्रा व डॉ उमेश कुमार, मेडिकल कॉलेज मेरठ के सभी संकाय सदस्य, टेक्नीशियन, विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts