आठ साल बाद वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा
मुंबई। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थायी नाम ‘एए22&ए6’ है। इस फिल्म का निर्देशन ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। अब नई खबरों के अनुसार, अनुष्का शर्मा भी इस साइंस फिक्शन फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके फिल्म में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं।
अगर यह सच साबित होता है, तो यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं।


No comments:
Post a Comment