अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल ग्रेजुएशन डे का आयोजन
मेरठ। गुरूवार को शास्त्री नगर स्थित गुरूद्वारा रोड स्थित अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल पर किंडरगार्टन सेक्शन का ग्रेजुएशन डे शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नन्हे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उत्साह, उल्लास के साथ आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉo गुंजन भटनागर मेडिकल कॉलेज , मेरठ VRDL लैब में वैज्ञानिक व विशिष्ट अतिथि अमेरिकन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉo विक्रम प्रकाश लाम्बा रहे | कार्यक्रम बच्चों के शैक्षिक जीवन की प्रथम महत्वपूर्ण उपलब्धि को समर्पित रहा, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर किंडरगार्टन मेरीगोल्ड के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत वी आर ग्रेजुएटिंग से हुआ। बच्चों की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इसके उपरांत सीनियर किंडरगार्टन पैन्सी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटिका करामाती कोट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के समापन पर बच्चों की मुस्कान एवं अभिभावकों की संतुष्टि इस आयोजन की सफलता का सजीव प्रमाण रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालयके सभी स्टाफ व अध्यापिकाओं का सहयोग व सघन प्रयास रहा |


No comments:
Post a Comment