गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट समर कैंप में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का मैच गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन टीम के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर की टीम ने जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसमें दिशांत ने 55, आईश ने 40, आरिश ने 39, राघव ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने 5 विकेट, अर्जुन ने दो, प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 48, देव ने 37, दक्ष ने 48, देव ने 37, सुभान ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में ईशान ने तीन, आरोहन ने दो, रिहान ने दो, सैम ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को एकेडमी का अवकाश रहेगा। रविवार को सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे से अभ्यास कराया जाएगा।


No comments:
Post a Comment