राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की राम लला की आरती

 'श्री राम यंत्र’ की हुई स्थापना; देखें तस्वीरें
अयोध्या (एजेंसी)।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को रामलला के दर्शन किए। राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। राम मंदिर परिसर को भी देखा। राष्ट्रपति ने राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम दरबार की आरती की। राम मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल ने उन्हें राम दरबार में स्थापित मूर्तियों के बारे में जानकारी दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है। मैं यहां पर आकर गौरवान्वित हूं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज दुनिया भर में युद्ध चल रहे हैं पर हम लोग आज राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना के इस आनंदमयी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यही तो रामराज्य की अनुभूति है इसलिए ही तो कहा जाता है कि हमारा भारत वर्ष साधु-संतों की भूमि है।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से राम मंदिर गेट तक करीब 20 सांस्कृतिक मंच लगाए गए।  इनमें 250 कलाकारों ने रामायण और रामभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छोटे मंचों पर 7-7 कलाकारों ने, जबकि बड़े मंचों पर 15 कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts