सूरज कुंड पार्क में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर डीएम से की शिकायत
डीएम ने दिया कार्रवाई करने का आश्वासन
मेरठ। आम जनता के बनाए गये सूरज कुंड पार्क महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थल नहीं रह गया है। आए दिन महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाए हो रही है।सोशल वेलफेयर फांउडेशन की ओर से डीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की गयी है।
संस्था की अध्यक्ष पूजा चौधरी ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि शाम होते हुए सूरज कुंड पार्क में शराबियों को जमावड़ा लग जाता है। शाम के समय पार्क में आने वाले महिलाओं व लड़कियेां के साथ शराबी तत्व छेडछ़ाड़ की घटनाए कर रहे है। विरोध करने पर उनके साथ अपशब्दों को प्रयोग किया जा रहा है। लोकलाज के कारण महिलाएं शिकायत करने से कतराती है। इसके कारण उनके हौसले बुंंदल होते जा रहे है। उन्होंने बताया स्थानीय लोगों ने संबधित थाने में बारे में शिकायत भी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं गयी। जिसके कारण महिलाओं व लड़कियों ने पार्क में जाना बंद कर दिया। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने आश्वासन देते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।



No comments:
Post a Comment