अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय के बाद एक बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' लेकर आ रही हैं। फिल्म में अक्षरा मुख्य भूमिका में हैं जबकि पाखी हेगड़े मां अम्बे के रूप में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने दहेज प्रथा और दिन-ब-दिन लड़के वालों की मांग को पूरा करने पर लड़की के साथ चलते आ रहे बुरे बर्ताव पर केंद्रित किया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर केंद्रित है, जिसकी अटूट भक्ति की वजह से मां अम्बे उसका कभी साथ नहीं छोड़ती हैं। 4 मिनट 52 सेकंड का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। ट्रेलर की शुरुआत अक्षरा के बचपन से होती है, जहां उसके चाचा-चाची उससे घर के सारे काम करवाने के बावजूद अच्छा खाना तक नहीं देते हैं लेकिन वह मां अम्बे की भक्ति में डूबी रहती है, जिस वजह से मां अम्बे उसकी मदद करती हैं और खाना देती हैं।
प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षरा और पाखी के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव, प्रिया चौधरी और बाल कलाकार के रूप में स्वस्तिका राय, गुनगुन नजर आएंगी।


No comments:
Post a Comment