आज से शुरू होगी जनपद में जनगणना 8023 प्रगणकों और 1337 सुपरवाईजरों को लगाया पहली बार जिले में होगी डिजिटल जनगणना
मेरठ। वर्ष 2011 के बाद मेरठ समेत प्रदेश में जनगणना का आगाज आज से हो रहा है।जनपद में जनगणना के कार्य में 8023 प्रगणकों और 1337 सुपरवाईजरों को लगाया गया है । आज से आरंभ हो रही जनगणना में सबसे पहले भवनों की गणना का काम शुरू करा दिया जाएगा। जनगणना के लिए अफसरों के मुताबिक जनपद में कुल 8023 प्रगणक जनगणना का काम करेंगे। इनमें 3575 प्रगणक ग्रामीण क्षेत्र में तथा 4448 प्रगणक शहरी क्षेत्र में जनगणना करेंगे। जनपद में 1337 सुपरवाईजर इस कार्य की देखरेख करेंगे। इनका फरवरी और मार्च महीने में ट्रेनिंग का कार्य पूरा करा दिया गया । सबसे पहले भवनों की गणना का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि जनगणना का कार्य आज से आरंभ हो रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। जनगणना में लगे लोगों को दिशा निर्देश दे दिए गये है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य इस चरण का संचालन 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच 30 दिनों की अवधि में करेगा।. जनसंख्या गणना यह चरण मेरठ समेत पूरे देश में 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, यह पहली डिजिटल जनगणना होगी। इस पहल के अंतर्गत, परिवारों को अपनी जानकारी ऑनलाइन स्वयं भरने (Self-enumeration) का विकल्प उपलब्ध होगा तथा वे उत्पन्न यूनिक कोड को अपने प्रगणक (Enumerator) के साथ साझा कर सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के लिए गृह सूचीकरण चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
स्व-गणना (Self-enumeration) की सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।


No comments:
Post a Comment