मेरठ के गोकुलधाम में चिकित्सक ने फांसी लगा दी जान
मेडिकल काॅलेज में एमडी की पढाई कर रहे थे ,कमरे में लटका मिला शव
मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी में मेडिकल काॅलेज मेें एमडी की पढाई कर रहे एक चिकित्सक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगा कर जान दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव केा अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर की पहचान 30 वर्षीय गिरी प्रसाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले थे और गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। डॉ. गिरी प्रसाद लालाराम मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने कमरे में देखा तो डॉ. गिरी प्रसाद का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के एचओडी डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं।


No comments:
Post a Comment