बिजली के टावर पर चढ़ा युवक 

समाचार पत्र के कर्मचारी की सुझबूझ  से बाल बाल झुलसने से बचा 

 मेरठ। थाना परतारपुर के रिठानी क्षेत्र में वन विभाग जमीन से गुजर रहे 33 केवी के टावर पर शनिवार की दुपहर एक एक युवक प्रेमिका से अनबन के कारण टाॅवर चढ गया। जैसे ही इस बात की भनक वन विभाग के कर्मचारियों को लगी तो वहा हड़कंप मच गया। 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी । मौके पर पहुंची पुलिस के कहने पर भी युवक टाॅवर से नहीं उतरा इसी एक समाचार पत्र के कर्मचारी ने टाॅवर पर चढ़े युवक को उतरने के कहा जब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने पूछताछ के हिरासत में ले लिया है। 

  रिठानी निवासी सचिन किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को उसकी महिला से मोबाईल किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। तभी सचिन वन विभाग में पहुंचा वहां 33 केवी के टॉवर पर चढ़ गयी। जेैसे ही वन विभाग के कर्मचारियों ने युवक को टावर पर चढ़ते देखा तो उन्होनें शोर मचा दिया।शाेर की आवाज सुनकर सचिन का भाई  कपिल  कुमार उसकी पत्नी माही भी पहुंचे। कपिल ने अपने भाई से नीच उतरने के कहा जिस पर साफ इंकार कर दिया। तभी कपिल भाई को नीचे उतारने के लिए टाॅ़वर पर चढ़ने लगा लेकिन उसका पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा।  तभी शोर की आवाज सुनकर समाचार पत्र में कार्यरत वैभव शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 112 काे फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस के साथ थाना परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सचिन घबरा गया । पुलिस कर्मियों ने उससे नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन उसने नीच उतरने से साफ इनकार कर दिया। तभी वैभव ने सुझबुझ का परिचय देते हुए पुलिस को वहा हटने को कहते हुए सचिन को नीचे उतरने के लिए  कहा ।जिस पर वह नीचे उतर गया। सचिन के नीचे उतरने पर पुलिस ने राहत की सास ली। तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाने में ले जाया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts