आज आईएमए में जुटेंगे देश भर के अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सक

इलाज की नई तकनीकों पर होगी चर्चा  , नॉर्थ जोन नेशनल काफ्रेस का आयोजन 

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  मेरठ शाखा की ओर से रविवार को आईएमए भवन में राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ चिकित्सक और आईएमए के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के 250 से अधिक शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।

 आईएमए हॉल में  मीडिया को जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से  डा विकास गुप्ता, डा अपार अग्रवाल , डा मनीषा त्यागी ने बताया एक दिन चलने वाली  वैज्ञानिक गोष्ठी में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और विशेषज्ञ अपने अनुभव व शोध साझा करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य चिकित्सकों के बीच नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और शोध पर विचार-विमर्श करना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। गोष्ठी में बड़ी संख्या में चिकित्सकों के भाग लेने की उम्मीद है।

आईएमए मेरठ की अध्यक्ष और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाले चिकित्सक इस आयोजन में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है 

आईएमए के सचिव डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि जब डॉक्टर्स एक दूसरे से मेडिकल क्षेत्र की नई तकनीकों को जानेंगे और उनको फिर अपने मरीजों को प्रदान कराएंगे तो निश्चित रूप से इसका लाभ हमारे शहर के मरीजों को भी मिलेगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts