बाबा रामदेव बोले ईरान-इजराइल युद्ध पर बोले तीसरे विश्व युद्ध जैसे ही हालात
कहा योग व संवाद से इसका समाधान निकल सकता है
मेरठ। आईटीआई में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल होने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने वैश्विक हालात को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति का खतरा दिखाई दे रहा है। योग व संवाद से इसका समाधान निकल सकता है।
इससे पूर्व योग गुरु का हेलीकॉप्टर मेरठ पुलिस लाइन के ग्राउंड पर उतरा, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश को शिक्षा और चिकित्सा की गुलामी से बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में पतंजलि और विश्व जागृति मिशन मिलकर काम कर रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि 21वीं सदी में समस्याओं का समाधान बमबारी और युद्ध से नहीं बल्कि योग और संवाद से निकल सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई देशों के बीच तनाव और संघर्ष के कारण हालात चिंताजनक बने हुए हैं और कई भारतीय भी इन परिस्थितियों में प्रभावित हो रहे हैं।
गोमाता की उपयोगिता को लेकर चलाने की अपील
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि गाय केवल राष्ट्रमाता ही नहीं बल्कि विश्वमाता है। उन्होंने सभी साधु संतों से गाय की जनउपयोगिता को लेकर अभियान और आंदोलन चलाने की अपील की।
मोनालिसा पर साधी चुप्पी
मोनालिसा के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि हम तो बाबा जी आदमी हैं, कोई ब्याह करे, कोई छोड़े हमको क्या लेना है।
गैस सिलेंडर को लेकर जताई चिंता
शहरों में गैस सिलेंडर को लेकर पैदा हुई स्थिति पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह चिंता का विषय है, लेकिन देश जल्द ही इस स्थिति से उबर जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और प्रशासन मिलकर हालात को सामान्य करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment