गेल गैस कंपनी अब सर्राफा बाजार में पीएनजी की करेगी सप्लाई
गेल गैस व मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसो. के बीच पीएनजी कनेक्शनों के डीएम के बीच एमओयू
मेरठ। सर्राफा बाजार में अब गेल गैस कंपनी सर्राफा कारोबारियों को पीएनजी का कनेक्शन देकर गैस की पाइप लाइन के जरिए गैस की सप्लाई करेगी। शनिवार को डीएम कार्यायल में गेल गैस कंपनियों के अधिकारियों व मेरठ बुलियान एंड र्ज्वलर्स एसो. के बीच डीएम डा . वी के सिंह की मौजूदगी मे ं एएमओ हुआ।
जिसके अनुसार गेल गैस लिमिटेड, मेरठ नील गली, सर्राफा बाजार की तंग गलियों में भी अब पी.एन.जी. इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाने का कार्य करेगा, जिससे पहले चरण में इस क्षेत्र की लगभग 2500 छोटी-बड़ी ईकाइयों को आभूशण मैन्यूफैक्चिरिंग हेतु प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराएगा।
जिलाधिकारी मेरठ डा. वी.के. सिंह, उपजिलाधिकारी सदर डा. दीक्षा जोशी के समक्ष यह एम.ओ.यू. हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबन्धक एवं प्रभारी अधिकारी मेरठ विनय कुमार, उपमहाप्रबन्धक अंकुर, वरिष्ठ अधिकारी विपणन परितोश जोशी एवं मेरठ बुलियन एण्ड जवैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर रस्तोगी, महामंत्री डा. संजीव अग्रवाल तथा चैम्बर फॉर डेवलेपमेन्ट एण्ड प्रमोशन के सचिव आशुतोष अग्रवाल तथा मेरठ बुलियन एण्ड जवैलर्स एसोसिएशन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
गेल गैस लिमिटेड, मेरठ के महाप्रबन्धक विनय कुमार ने बताया कि वर्तमान में संचालित पी.एन.जी. ड्राइव 2.0 अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च 2026) के अंतर्गत इस क्षेत्र की लगभग 2500 छोटी-बड़ी ईकाइयों को गेल गैस कंपनी गैस उपभोग के अलावा बिना किसी अतिरिक्त व्यय के प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराएगी। इससे लाभान्वित होने वाले व्यापारियों को पी.एन.जी. ड्राइव 2.0 अभियान के अंतर्गत कनेक्शन हेतु पंजीकरण कराने पर सिक्योरिटी मुक्त कनेक्शन प्रदान किया जाएगा और कनेक्शन के चालू हो जाने के उपरान्त उपभोग की जाने वाली गैस यूनिट का ही भुगतान कराना होगा। इसके अतिरिक्त इन कनेक्शनों पर होने वाले थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टी.पी.आई.) पर होने वाले व्यय का 10,000/- रूपये तक का व्यय भी गेल गैस स्वयं वहन करेगी।
विनय कुमार ने यह भी बताया कि नगर निगम, मेरठ से इन क्षेत्रों में मुख्य गैस पाइपलाइन को पहुंचाने की अनुमति प्राप्त होते ही यह कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। और इस क्षेत्र के न केवल व्यापारियों को अब तक प्रयोग कर रहे गैस सिलेंडरों से मुक्ति मिलेगी बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह कदम उपयोगी सिद्ध होगा। इन क्षेत्रों में मुख्य गैस पाइपलाइन पहुंचने के पश्चात यहां के रिहायशी लोग भी घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शनों का लाभ ले सकेंगें।
जिलाधिकारी मेरठ के शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी मेरठ, उपजिलाधिकारी सदर, गेल गैस मेरठ के महाप्रबन्धक व अन्य अधिकारीगण, मेरठ बुलियन एण्ड जवैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारगण एम.ओ.यू हस्ताक्षर करने के दौरान।


No comments:
Post a Comment