पुलिस की सूझबूझ से एक करोड़ के एरोप्लेन के टायर को कन्टेनर चोरी से होने से बचा
कंकरखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोचा, खतौली से ट्रक को लेकर फरार हुआ था आरोपी
मेरठ । पुलिस की सर्तकता के चलते हुए खतौली से एक करोड़ से लदे हवाई जहाज के टायर लेकर खतौली से फरार हुए चोर को कंकरखेडा पुलिस ने बड़ी चालकी से माल चाेरी होने से बचा लिया। पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
औरैया निवासी ट्रक चालक लल्लन सिंह लक्सर से हवाई जहाज के टायर लेकर चला था। मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित नेशनल हाईवे पर चीतल रेस्टोरेंट के पास उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और चाय पीने चला गया। चॉबी ट्रक में लगी रह गयी थी। इसी दौरान, ट्रक में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर एक बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गया और मेरठ की ओर भाग निकला।
ट्रक चोरी होने का पता चलते ही चालक लल्लन सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और रास्ते में कई जगह ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, आरोपी तेज रफ्तार में ट्रक दौड़ाता रहा और भागते समय उसने कई वाहनों को टक्कर भी मारी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी की। कंकरखेड़ा हाईवे चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीश कुमार और कांस्टेबल विकास दहिया ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। जैसे ही चोरी का ट्रक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकवा लिया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की सूझबूझ से हवाई जहाज के करोड़ के टायर बरामद
पुलिस ने ट्रक के साथ करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हवाई जहाज के टायर बरामद किए हैं। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेला था या किसी गिरोह का हिस्सा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई कार्रवाई से करोड़ों रुपये का माल सुरक्षित बच गया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment