कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट से कुचलकर उतारा मौत के घाट
हत्या करने के बाद फिर चाकू से काटी अपनी कलाई
मेरठ । थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र यादगारपुर में बेटे ने पिता की ईंट से कूचकर हत्या कर दी है। घटना शनिवार सुबह-सुबह 4 बजे की है। जब बेटे ने पिता के सिर पर ईंट से बार-बार वार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। पुलिस आरोपी बेटे काे गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना सुबह भोर के समय की है। परिवार बिहार का बताया जा रहा है। राजेश मूलरूप से मोतिहारी बिहार का निवासी था। उसकी पत्नी अनीता, बेटा अंकित, बेटी खुशी और छोटी बेटी जूली भी मां के साथ ही बिहार में रहते हैं। लेकिन राजेश अपने बड़े बेटे अमन के साथ मेरठ जेलचुंगी में रहता था। जेलचुंगी पर राजेश ने नगर निगम की 2 दुकानें ली हुई थी।पिछले लगभग 20 सालों से दोनों पिता, पुत्र यहीं इन दुकानों में रहते थे। कबाड़ का काम करते थे।
बेटे ने अपनी कलाई भी काटीशनिवार सुबह अचानक स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थानापुलिस को बताया कि पिता, बेटे का झगड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब वहां जांच की तो अंदर राजेश लहुलूहान हालत में मृत पड़ा था। उसके सिर और छाती पर ईंटों से मारने के वार के निशान थे। वहीं पास ही बेटा अमन था।
पुलिस जांच में पता चला कि अमन नशे का आदी है। शनिवार सुबह भी नशे की हालत में यहीं दुकान पर दोनों पिता, पुत्र का झगड़ा हुआ। इसके बाद अमन ने ईंट मारकर पिता की हत्या कर दी। उसके बाद चाकू से अपनी कलाई काट ली। वहीं दुकान पर ही बैठ गया। पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को बताया।
मौके पर मां, बहन भी पहुंची
मेरठ यादगारपुर में राजेश की बहन मंजू, मां कांति रहती हैं। दोनों को पुलिस ने घटना की सूचना दी। सूचना पर दोनों लोग जेलचुंगी पहुंची। उन्होंने पुलिस को राजेश के परिवार के बारे में बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे अमन को गिरफ्तार कर लिया है।



No comments:
Post a Comment