कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ के 43 केन्द्रों पर हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
चेकिंग के दौरान महिलाओं के बालों के जूड़े खुलवाए गये , कानों जांच की
आंखों के रैटिना के बाद ही केन्द्र में दिया गया प्रवेश
12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
मेरठ। शनिवार को मेरठ समेत यूपी के विभिन्न जिलों में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हो गयी। दो दिन चलने वाली परीक्षा में पहले दिन अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही केन्द्र में प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर और जूते उतरवाकर जांच की गई। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों के आंखों के रैटिना की जांच की गयी। उसके बाद ही केन्द्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में 78720 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शहर के 43 केन्द्रों पर यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के अभ्यर्थी सुबह सात बजे से पहुंचने आरंभ हो गया था। जीआईसी , एनएएस इंटर काॅलेज, आरजी इंटर कालेज ,जगदीश शरण इंटर कालेज , राम सहाय इंटर काॅलेज समेत अन्य स्कूलों में में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल को रोकने के लिए महिला अभ्यर्थियों से सिर पर बनाए गए बालों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। इसके अलावा उनके कानों की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रकार का ईयरफोन या माइक्रो डिवाइस छिपाकर अंदर न ले जाया जा सके।
पुलिसकर्मियों ने कई अभ्यर्थियों से जूते उतरवाकर भी तलाशी ली। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में जूतों या कपड़ों में छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छिपाकर नकल कराने की कोशिश की जाती है, इसलिए इस बार पूरी सतर्कता बरती गई।
परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरा, सुबह से ही फोर्स तैनात
जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भी रविवार सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह करीब सात बजे से ही केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। कई अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे।
डीएम -एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण
पुलिस भर्ती दारोगा परीक्षा को देखते हुए डीएम डा. वी के सिंह एसएसपी अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से एसडी सदर, कनोहर लाल इंटर कालेज ,सेंट जोज़फ इंटर कालेज समेत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोना अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों ,कंट्रोल रूम ,बॉयोमैट्रिक व्यवस्था , सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबधित अधिकारियों को परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की निर्देश दिए ।
सक्रिय रहा एटीएफ
नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान दोनोपालियों में एटीएफ पूरी तरह सक्रिय रहा। पल-पल की जानकारी लखनऊ से ली जाती रही। अभी तक कोई मामला मेरठ में नहीं मिला है।
रैपिड व रेलवे स्टोशनों पर रही भीड़
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन व रैपिड के सभी स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की सुबह छ बजे ही भीड़ देखने को मिली। क्यूआर कोड़ से अभ्यर्थियों को काफी सहारा मिला। बेगमुल पुल मैट्रो पर पहुंची गाजियाबाद की शिवानी ने बताया उसका सैंटर एस डी सदर पड़ा है। वह रात को रेपिड आ गयी थी समय की काफी बजत हुई ।
दिल्ली से यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का पेपर देने के आयी वैशाली , गजेन्द्र शर्मा , दीपक का कहना था परीक्षा के लिए पुलिस व रेलवे की ओर से काफी अच्छे इंतजाम किए गये है। आने में कोई परेशानी नहीं हुई ।
मोदी नगर से आयी शिल्पा अग्रवाल ने बताया उसका सैंटर कनोहर लाल है सुबह छह बजे रैपिड बैठकर कुछ ही मिनट बाद वह अपने सैंटर पर पहुंच गयी। रैपिड के चलने से मेरठ आने की सुविधा आसान हो गयी है।
मैथ की रीजनिंग काफी कठिन रही बोले अभ्यर्थी
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी राकेश चौहान ने बताया मैथ की रिजनिंग काफी कठिन रही कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा।
बागपत से आयी दीपिका ने बताया पेपर काफी सरल आया है। परीक्षा के लिए जो मेहनत की उसी के अनुसार पेपर आया है।
बरेली से आयी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पेपर तो ठीक थी थोडी से मैथ की रीजनिंग काफी कठिन थी। परीक्षा में कुछ 160 प्रश्न आये।
बिजनौर से आयी नीतू रानी ने बताया कि पेपर की जिस हिसाब से तैयारी की थी। उस हिसाब से पेपर काफी ठीक आया है। अब तो रिजल्ट ही बताएगा।




No comments:
Post a Comment