कंफेक्शनरी संचालक से गनप्वाइंट पर नकदी लूटी

-आरोपी बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। थाना किठौर क्षेत्र में मोहल्ला  मौसमखानी में बाइक सवार ने कंफेक्शनरी संचालक से गन प्वांइट पर नकदी लूट कर फरार हो गये। लूट करने वाले आराेपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। 

 मोहल्ला मौसमखानी निवासी अबरार अहमद की कंफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दुकान पर उनका 13 वर्षीय भतीजा अब्दुल बारी बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने तमंचा निकालकर अब्दुल बारी को गनप्वाइंट पर लिया और गल्ले से लगभग 10 हजार रुपये की नकदी तथा कुछ अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने किशोर को धमकी दी कि शोर मचाने पर उसे गोली मार देंगे। लगभग एक बजे अबरार अहमद दुकान पर पहुंचे, जहां उनके भतीजे ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें बाइक सवार तीनों बदमाश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, बाइक पर नंबर प्लेट न होने के कारण उनकी पहचान में कठिनाई आ रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts