मेरठ एसटीएफ ने दबोचा 50 हजारी सहारनपुर का अंतरराज्यीय गोतस्कर

-चंदौली जिले से गैंगस्टर के मुकदमे में था इनाम घोषित, तीन साल से चल रहा था फरार

-मुरादाबाद के खलील, खतौली के सावेज और मैनपुरी के ठेकेदार के साथ करता था तस्करी 

मेरठ। मेरठ एसटीएफ काे उस समय बड़ी सफलता मिली। जब उसने  तीन साल से फरार चल 50 हजारी अंतरराज्यीय गोतस्कर को गिरफ्तार किया । आरोपी मुरादाबाद, खतौली और मैनपुरी के ठेकेदार के साथ मिलकर गोवंशों की  तस्करी कर रहा था।  इनामी गोतस्कर सहारनपुर जिले का रहने वाला है और चंदौली जिले से उस पर गैंगस्टर के मुकदमे में इनामी घोषित था। इस गिरोह के बाकी बदमाशों को पकड़ने के लिए एसटीएफ मेरठ यूनिट ने जाल बिछा दिया है।  

 एसटीएफ मेरठ यूनिट के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया, एसटीएफ की टीम जरायम के कुख्यात और इनामी बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सुरागकशी कर रही है। इसकी कड़ी में इनपुट मिला था कि चंदौली जिले से 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह के बाकी बदमाशों से मिलने के लिए चंदौली आना वाला है। इनपुट आधार पर एसपी बृजेश कुमार सिंह ने तत्काल एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सितम सिंह, प्रताप कुमार व  विकास धामा की टीम गठित कर मंगलवार सुबह चंदौली जिले के लिए रवाना कर दी। देर शाम टीम चंदौली जिले पहुंची और इनपुट के आधार पर टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन चंदौली सर्विस रोड के पास डेरा डाल दिया और रात में 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर एजाज निवासी मोहल्ला कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर थाना चंदौली पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी बृजेश सिंह ने बताया, एजाज अंतरराज्यीय गोतस्कर है और तीन साल पहले चंदौली जिले में वह गोकशी के आरोप में पकड़ा गया था। बाद में एजाज पर चंदौली थाने की पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष-2023 में जेल से बाहर आने के बाद वह फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए उस पर चंदौली जिले से 50 हजार का इनाम घोषित था।

तीन जिलों के बदमाशों के साथ मिलकर करता था अपराधएसटीएफ मेरठ यूनिट के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया, एजाज पहले मेरठ के बपारसी गांव में हर बुधवार को लगने वाली पशु पैठ से पशुओं को लाने ले जाने का काम करता था। वर्ष- 2022 में उसकी बपारसी पैठ में मुरादाबाद निवासी खलील से जान पहचान हुई थी। खलील ने एजाज को अपने साथ काम करने को कहा। इसके बाद एजाज खलील के साथ काम गोकशी करने लगा। इसके बाद दोनों मैनपुरी चले गए और एजाज ने वहां खतौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी सावेज को बुला लिया। खलील ने मैनपुरी में पशुओं की ठेकेदारी करने वाले अपने एक अन्य साथी एजाज को मिलवाया और फिर यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर गोवंशों की तस्करी करने लगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts