आया शेर के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
मुंबई। फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स्लम सेट बनाया है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म दि पैराडाइज़ के गाने ‘आया शेर ने अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है।
इस गाने के इतने बड़े लेवल और असली दिखने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट की मेहनत है, जिन्होंने बहुत ही शानदार सेट्स तैयार किए। इन सेट्स में भव्यता के साथ-साथ असलियत का भी पूरा तालमेल बिठाया गया है। सबसे खास सेटअप्स में से एक हीरो हाउस (कमान सेट) है, यह 60 फीट चौड़ा, 45 फीट ऊंचा और 25 फीट गहरा एक विशाल स्ट्रक्चर है, जिसे खास तौर पर हीरो के दमदार डिप वाले सीन के लिए बनाया गया था।
शुरुआत में इसे 30 फीट चौड़ा बनाया गया था, लेकिन बाद में दोनों तरफ 15-15 फीट और बढ़ाकर इसकी चौड़ाई 60 फीट कर दी गई। लगभग 25 वर्कर्स ने करीब 20 दिनों तक मेहनत करके इस बड़े स्ट्रक्चर को तैयार किया, और इसे आसपास के माहौल के साथ एकदम असली दिखाने के लिए खास एजिंग (पुराना दिखाने की) तकनीक का इस्तेमाल किया गया। गाने में एक और अनोखी चीज़ देखने को मिली है, वो है बिरयानी के बड़े कटोरे जैसा स्ट्रक्चर। इसे तांबे की फिनिश और पुराना लुक दिया गया है जिससे ये एकदम असली और देसी लगे।


No comments:
Post a Comment