महावीर विवि में “कृतज्ञता के दृष्टिकोण से सकारात्मक सोच” विषय पर अतिथि व्याख्यान

मेरठ। महावीर विवि के शिक्षा संकाय में “कृतज्ञता के दृष्टिकोण से सकारात्मक सोच” विषय पर एक प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेशनल करियर काउंसलर पी. एस. यादव रहे।

अपने व्याख्यान में श्री यादव ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और कृतज्ञता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में तनाव और नकारात्मक सोच युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सकारात्मक दृष्टिकोण और कृतज्ञता की भावना व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने तथा कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. शिवपाल सिंह ने अतिथि वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts