संजू सैमसन ने पहले ओवर में छक्का लगाकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर 1
अहमदाबाद, एजेंसी। भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कमाल का छक्का लगाकर पारी का आगाज किया और इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया। संजू सैमसन ने जैसे ही मैट हेनरी की गेंद पर छक्का जड़ा इसके साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप मैच में पहले ओवर में छक्के लगाने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन गए।
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के चार मैचों में पहले ही ओवर में छक्का लगाया है और ये एक रिकॉर्ड है. उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 40 गेंदों में ये कारनामा किया था. संजू को ये काम करने में महज 21 गेंद लगी।
किन बल्लेबाजों ने पहले ओवर में जड़ा है छक्का?
संजू सैमसन और फिल सॉल्ट के अलावा रहमनुल्लाह गुरबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में पहले ओवर में तीन बार छक्के लगाए हैं. मोहम्मद रिजवान और क्विंटन डिकॉक ने भी 3 बार ये कमाल किया है. लेकिन संजू सैमसन चार बार ऐसा कर सबसे आगे निकल गए हैं.
संजू सैमसन ने किन टीमों के खिलाफ पहले ओवर में मारा छक्का?
संजू सैमसन ने नामीबिया के खिलाफ पहले ओवर में छक्का मारा था। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने ऐसा किया। सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ सैमसन ने पहले ओवर में छक्का जड़ा और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी सैमसन ने ऐसा कमाल किया है।
भारत की ओर से इन खिलाड़ियों ने लगाया है पहले ओवर में छक्का
भारत की ओर से अबतक पांच खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले ओवर में छक्का जड़ने का कमाल किया है। सबसे पहले साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में यूसुफ पठान ने ये कमाल किया था। उन्होंने मोहम्मद आसिफ की चौथी गेंद पर छक्का लगाया था।
साल 2010 टी20 वर्ल्ड कर में मुरली विजय ने अफगानिस्तान के दौलत अहमदजई के खिलाफ पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा था।
साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कमाल किया था. उन्होंने शाहीन की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था।
साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने यूएसए के खिलाफ पहले ओवर में छक्का जड़ा और अब संजू सैमसन चार बार ये कमाल कर चुके हैं।


No comments:
Post a Comment