शासन ने सीसीएसयू के एनएसएस के कार्याे की सराहना की 

 19-20  तक लखनऊ के लखनऊ विवि में दो दिवसीय राज्य सेवा योजन सम्मेलन का आयोजन 

 मेरठ।  लखनऊ में  19-20 मार्च 2026 को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में दो दिवसीय राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना सम्मेलन संपन्न हुआ।  सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रीय निदेशालय एन एस एस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया. सम्मेलन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय के एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी तथा नोडल द्वारा प्रतिभागिता की गई। सम्मेलन में मेरठ विवि के एसएसएस द्वारा किए गये कार्याे की सराहना की गयी। 

 सम्मेलन में   गिरिजेश कुमार त्यागी प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, कौशल किशोर पूर्व मंत्री भारत सरकार, समरदीप सक्सेना क्षेत्र निदेशक, डॉ. मंजू सिंह विशेष कार्य अधिकारी एवं राज्य संपर्क  अधीकारी एन एस एस, डॉ अंशुमाली शर्मा  तथा डॉ सत्येंद्र बहादुर सिंह पूर्व राज्य संपर्क अधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों पर संबोधन दिया गया। चौधरी चरण सिंह विवि  की ओर से डॉ. डीके चौहान कार्यक्रम समन्वयक, एन एस एस, श्री करतार सिंह, कार्यालय अधीक्षक एन. एस. एस. डॉ. गीता जेवी कॉलेज बड़ौत , डॉ. एकता चौहान एकेपी कॉलेज खुर्जा, डॉ सपना नगर एम बी पीजी कॉलेज दादरी डॉ. पल्लवी शर्मा, राम चमेली चढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद, डॉ अमर सिंह कश्यप, एमएम कॉलेज मोदी नगर डॉ. अंजलि शर्मा, राजकीय महिला महाविद्यालय खरखोदा मेरठ तथा विश्वविद्यालय के 2 स्वयंसेवक अश्वनी कुमार व मुकुल शर्मा द्वारा भी प्रतिभागिता की गई।  क्षेत्रीय निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा मेरठ विश्वविद्यालय के एन एस एस कार्यों की सरहना की गई, तथा कार्यक्रम अधिकारियों के योगदान की प्रशंसा की गई.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts