महेश मांजरेकर की रंगमंच पर वापसी

मुंबई। मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर काफी समय बाद रंगमंच पर वापसी करने जा रहे हैं। वे जल्द ही नाटक 'एनिमल' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस नाटक का निर्माण प्रसिद्ध थिएटर निर्माता अश्विन गिडवानी ने किया है।
एनिमल एक गहरी और भावुक कहानी है, जो महत्वाकांक्षा के पीछे भागते हुए इंसान की भावनाओं के धीरे-धीरे होने वाले क्षरण को दिखाती है। नाटक का मुख्य किरदार है दत्तू, जिसे महेश ने बखूबी निभाया है। दत्तू महाराष्ट्र के पंढरपुर के पास एक छोटे से शहर का साधारण युवक है। वह स्टार बनने के बड़े सपने लेकर मुंबई आता है।
अपने किरदार को लेकर महेश मांजरेकर ने बताया, "यह कहानी मैंने इंडस्ट्री में बहुत करीब से देखी है। दत्तू कोई हीरो नहीं है और न ही कोई खास शख्स। वह बस एक आम लड़का है, जो सपनों से भरा सूटकेस और पेट में भूख लेकर मुंबई पहुंचता है। मैंने ऐसे हजारों युवकों को देखा है। कुछ लोग स्टार बन जाते हैं, लेकिन ज्यादातर सिर्फ परछाई बनकर रह जाते हैं।"
उन्होंने आगे बताया, "जिस चीज ने मुझे इस नाटक की ओर खींचा, वह दत्तू की मासूमियत थी। शहर उसे रातोंरात नहीं बदलता, बल्कि धीरे-धीरे छीन लेता है। एक समझौता, एक अपमान, एक रिजेक्शन ऐसे ही छोटे-छोटे कदमों से वह 'जानवर' बनता जाता है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts