पहली बार अवॉर्ड शो के मंच पर उतरीं सोनम बाजवा
मुंबई। फिल्मी दुनिया में अवॉर्ड नाइट्स को हमेशा खास माना जाता है। इस मंच पर परफॉर्म करना किसी भी कलाकार के लिए बड़ा सम्मान होता है। इसी से जुड़ा एक खास अनुभव अभिनेत्री सोनम बाजवा ने साझा किया। उन्होंने पहली बार जी सिने अवॉर्ड्स 2026 के अवॉर्ड शो में पहली बार लाइव परफॉर्मेंस दी।
इस दौरान उन्हें कैसा महसूस हुआ, इस बारे में अभिनेत्री ने खुलकर बात की। सोनम ने जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के गानों 'बोल कफ्फारा क्या होगा' और 'दिल दिल दिल' पर शानदार डांस किया। उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन ने वहां दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। उनकी परफॉर्मेंस को देख वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। सोनम ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं पहले भी कई लाइव शो कर चुकी हूं, लेकिन किसी अवॉर्ड नाइट में परफॉर्म करना मेरे लिए बिल्कुल अलग एहसास था। बचपन में मैं टीवी पर अवॉर्ड फंक्शन देखा करती थी और सोचती थी कि एक दिन मैं भी ऐसे ही मंच पर खड़ी होंगी। अब जब मुझे यह मौका मिला तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।''


No comments:
Post a Comment