सूबेदार’ में बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज
मुंबई। अभिनेत्री मोना सिंह प्राइम वीडियो की फिल्म ‘सूबेदार’ में बबली दीदी के दमदार किरदार में नजर आएगी। प्राइम वीडियो की फिल्म सूबेदार ने एक ऐसा कास्टिंग सरप्राइज दिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। बबली दीदी के रूप में, मोना सिंह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसे अपराध विरासत में मिला है। वह जेल के पीछे से अवैध रेत खनन के कई घाट चलाती हैं और सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) को लगातार अपनी उंगलियों पर नचाती हैं।
ताकतवर, अनप्रिडिक्टेबल और देसी मिट्टी की हकीकत से जुड़ी, यह मोना सिंह का वो अवतार है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 के किसी भी कयास में इस ट्विस्ट की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती थी। मोना सिंह ने बताया कि मुझे सुरेश (त्रिवेणी) का फोन आया, वो मेरे अच्छे दोस्त हैं।
उन्होंने मुझसे कहा, ‘मोना, मैं तुम्हें एक ऐसा रोल ऑफर कर रहा हूं जो तुमने पहले कभी नहीं किया है।’ उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और मेरे किरदार के बारे में बताया, तो मेरा रिएक्शन था ‘अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?’ मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। मोना सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि सुरेश के साथ काम करने का यह सबसे अच्छा हिस्सा है, और यह हमारा पहला कोलैबोरेशन है। अपने किरदार बबली दीदी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह सरप्राइज से भरी हुई है और थोड़ी मनमौजी है। वह बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल (जिसका अंदाजा न लगाया जा सके) है और अपनी कमियों को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। यही बात मुझे इस किरदार के बारे में सबसे अच्छी लगी।


No comments:
Post a Comment