संयुक्त व्यापार संघ नटराज ने एसपी सिटी से मिलकर बाजार की सुरक्षा का उठाया मद्दा
भगत सिंह मार्केट के प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की
मेरठ। भगत सिंह मार्केट में दलित की पिटाई के मामले में संयुक्त व्यापार संघ नटराज का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के नेृतत्व में मिला। उन्होंने बाजारों में सुरक्षा की मांग करते हुए फोर्स की तैनाती की मांग की। एसपी सिटी व्यापारियों से भगत सिंह मार्केट में दिन रात पीएसी तैनात रहेगी।
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एसपी सिटी दफ्तर पहुंचे।उन्होंने कहा- भगत सिंह मार्केट में असामाजिक तत्वों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना कारित की इसके बाद बाजारों में डर का माहौल है। उन्होंने गढ़ रोड पर मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया।भगत सिंह मार्केट के प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कीकमलदत्त शर्मा ने कहा- भगत सिंह मार्केट प्रकरण के बाद मौके पर चार पुलिसकर्मियों के साथ ही PAC लगाई गई थी लेकिन दो दिन बाद ही उसे हटा लिया गया।एक बार फिर बाजार में माहौल खराब हो रहा है। काफी देर वार्ता चली। एसपी सिटी ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए तत्काल वहां के सरकारी स्कूल में PAC द्वारा कैंप किए जाने का आदेश कर दिया।
एसपी बोले- बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बाजारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। भगत सिंह मार्केट में पीएसी कैंप करेगी।एक स्कूल में व्यवस्था बना दी गई है। इसके अलावा शाम के समय क्षेत्रीय थाना पुलिस उन बाजारों में पैदल भ्रमण करेगी। कुछ घटनाएं भी सामने आई है जिनको लेकर पुलिस काम कर रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment