डीपीएस में ग्रेजुएशन समारोह में, नौनिहालों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटा"
मेरठ।दिल्ली पब्लिक स्कूल किंडरगार्डन 'ग्रेजुएशन समारोह' और 'प्राइज डे' का आयोजन 'इंद्रधनुष की छटा' थीम पर किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि कल्पना सक्सेना आईपीएस, डीआई जी, पीएसी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रबंधक समिति, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्या द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।
समारोह में नन्हें नौनिहालों ने लघु नाटिका, नृत्य, कविता वाचन, समूह गीत ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। प्रत्येक प्रस्तुति जीवन के अलग-अलग रंग-ख़ुशी, साहस, आशा और आत्मविश्वास का सन्देश दे रही थी। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा नौनिहालों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बच्चों को सफलता के इस पड़ाव पर देख अभिभावकों के चेहरे गर्व और प्रसन्नता से खिल उठे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रो वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व को हर रंग में सँवारने के लिए प्रतिबद्ध है।विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार सिंह , डायरेक्ट अनुमेहा सिंह और श्वेता सिंह ने आयोजन को विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने वाला बताया और उन्हें उज्जवल एवं रंगीन भविष्य की मंगल कामनाएँ दी।
प्रधानाचार्य श्री मनीष सकेसरिया जी ने नौनिहालों को प्राथमिक शिक्षा के नए चरण में प्रवेश हेतु शुभाशीष देते हुए कहा, " यह उनके जीवन में सफलता के नए रंग भरने की प्रेरणादायी शुरुआत है।" उप-प्रधानाचार्या डा० वर्षा भारद्वाज जी ने छात्रों को निरंतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया।


No comments:
Post a Comment