‘सुनो जी! मुझे पकौड़ी खानी है…’,

 पति को कैंटीन भेज प्रेमी संग भाग गई नई नवेली दुल्हन, मायके से ससुराल लौट रहे थे दोनों

 मुरादाबाद । मुरादाबाद के बिलारी में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। मायके से सुसराल लौट रही एक नवविवाहिता पकौड़ी खाने के बहाने पति को चकमा देकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 घटना 9 मार्च की दोपहर 2 बजे की  है।  अमरोहा निवासी पीतम सिंह का विवाह रामपुर निवासी  रिमझिम से एक दिसम्बर को हुआ था। होली पर वह अपनी सुसराल में गया था। प्रीतम सिंह सुसराल से विदा होकर पत्नी रिमझिम के साथ घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड पर पहुंचे । तभी पत्नी रिमझिम प्रीतम सिंह से बोली 'सुनो जी! मुझे पकौड़ी खानी है इस पर वह दुकान से पकौडी लेने के लिए चला गया। उसे क्या पता था उसकी दुनिया उजड़ने वाली है। जैसे ही व पकौडी लेकर बस में पहुंचा तो  रिमझिम अपनी सीट से गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो चुका था। पत्नी ने इतने सोचे समझे तरीके से प्लान को अंजाम दिया कि पति भी हैरान हो गया। पहले उसे लगा कि कहं उसकी पत्नी के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है। लेकिन उसे क्या पता था जिसकी खुशियों के लिए वो सब कुछ कर रहा है। वही उसे बीच राह में छोड़कर फरार हो जाएगी। लोगों ने पति को बताया तुम्हारी पत्नी फोन पर किसी से बात करते हुए बस से उतरी थी। बदहवास पति ने घंटों तलाश की. लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पुलिस की शरण ली.। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाने में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

 पीतम सिंह ने बिलारी थाने में दी गई अपनी तहरीर में ग्राम सागरपुर निवासी इमरान नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीतम का दावा है कि उसकी 18 वर्षीय पत्नी रिमझिम, जिसकी शादी महज 1 दिसंबर 2025 को हुई थी, दूसरे युवक के साथ पहले से ही प्रेम संबंध में थी. पुलिस को दी गई जानकारी के शिकायत में पत्नी ने पकौड़ी और पानी मंगाने का बहाना सिर्फ इसलिए बनाया ताकि वो भीड़भाड़ वाले स्टैंड का फायदा उठाकर अपने प्रेमी के साथ भाग सके.

पति की शिकायत पर विवाहिता को ढूंढ रही पुलिस

पति की तहरीर पर पुलिस ने अब इमरान के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा दिया है. प्रीतम सिंह की शिकायत पर इमरान और प्रीतम की पत्नी को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस कम कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी थाना पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. बिलारी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंप दी गई है और महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

ससुर बोले- बहू के इरादों की भनक नहीं थी

पीतम के पिता ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बहू के ऐसे इरादों की भनक तक नहीं थी. पुलिस अब बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और रिमझिम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) के माध्यम से इमरान की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, ताकि सच सामने आ सके. वहीं, नवविवाहिता की इस हरकत से हर कोई हैरान है.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts