भारत में सीबीएसई की परीक्षाए अपने निर्धारित समय के अनुसार होगी
मेरठ। खाडी देश में इजराईल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए वही सोमवार को होने वाली सीबीएसई की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन भारत में बोर्ड परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएँगी भारत में किसी भी परीक्षा को स्थगित नहीं किया गया है। आज का पेपर भारत में अपने निर्धारित समय और तिथि के अनुसार ही होगा।
सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) और आवश्यक पहचान पत्र (ID Card) के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुँचें।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, मध्य-पूर्व के कुछ देशों — बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) — में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 02 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई हैं। उक्त जानकारी सीबीएसई के डिस्ट्रिक को -औडिनेटर संधाशु शेखर दी।


No comments:
Post a Comment