अमेरिकी सैनिकों के 'स्वागत' की तैयारी कर रहा ईरान

 समंदर के जलजले को पार कर भी गए तो कदम कदम पर होगा धमाकों से सामना

तेहरान,एजेंसी। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 27 दिनों से युद्ध चल रहा है. इस युद्ध में अब संघर्ष का सबसे बड़ा केंद्र ईरान का खर्ग आइलैंड बन गया है. यह छोटा सा द्वीप ईरान के लिए आर्थिक लाइफलाइन है, जहां से देश के करीब 90% कच्चे तेल का निर्यात होता है. ईरान को डर है कि कहीं अमेरिका उसके खर्ग द्वीप पर सैनिक न उतार दे. यही वजह है कि ईरान ने अमेरिका के लिए खर्ग पर जाल बिछा दिया है. 

ईरान तैयारी के साथ अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहा है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने पिछले कुछ हफ्तों में ईरान ने इस द्वीप को पूरी तरह एक सैन्य किले में बदल दिया है. यहां अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है. वहीं एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत किए गए हैं. खास तौर पर कंधे से दागे जाने वाले मिसाइल सिस्टम यानी MANPADS तैनात किए गए हैं, जो हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमानों के लिए बड़ा खतरा हैं.

खर्ग को बचाने के लिए ईरान की क्या है तैयारी?

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ईरान ने आइलैंड के चारों ओर बारूदी सुरंगों का जाल बिछा दिया है. एंटी-पर्सनल माइन (सैनिकों को मारने के लिए) और एंटी-आर्मर माइन (टैंक/वाहनों को उड़ाने के लिए) खास तौर पर उन तटीय इलाकों में लगाई गई हैं, जहां से अमेरिकी सेना जमीन पर उतर सकती है. यानी अगर अमेरिका जमीनी ऑपरेशन करता है, तो सैनिक सीधे मौत के जाल में उतरेंगे. साथ ही ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले की तैयारी भी है, जिससे किसी भी बाहरी सैन्य कार्रवाई का जवाब तुरंत और घातक तरीके से दिया जा सके. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार इस आइलैंड पर कब्जा करने के विकल्प पर विचार कर रही है. इसका मकसद ईरान पर दबाव बनाकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए मजबूर करना है. लेकिन अमेरिका के भीतर ही इस प्लान पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. ईरान-अमेरिका युद्ध और भी बढ़ सकता है.

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

रिटायर्ड एडमिरल जेम्स स्टैवरिडिस ने साफ चेतावनी दी है, ‘ईरानी बेहद चालाक और निर्दयी हैं. वे समुद्र में जहाजों और जमीन पर उतरते ही अमेरिकी सैनिकों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे.’ उनका कहना है कि यह ऑपरेशन अमेरिका के लिए भारी नुकसान का कारण बन सकता है. इजरायल से जुड़े सूत्रों ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने की कोशिश की, तो ईरान ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाब देगा, जिससे अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts