अब 'द टेरर रिपोर्ट' लेकर आ रहीं एकता कपूर
मुंबई। साल 2002 के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की सफलता के बाद निर्माता एकता कपूर नई फिल्म लेकर आ रही हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने एक बड़ी राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ‘द टेरर रिपोर्ट’ बनाने के लिए हाथ मिलाया है।
फिल्म का निर्देशन ‘शेरशाह’ फेम विष्णु वर्धन करेंगे। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी और भारत पर हुए आतंकी हमलों के साथ ही देश की ओर से दिए गए कड़े जवाबी हमलों को भी बड़े दिखाएगी। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की अगली कड़ी के रूप में यह फिल्म सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई को विस्तार से पेश करेगी।
मेकर्स के अनुसार, फिल्म में जांच की पेचीदगियां, खुफिया अभियान और हालिया सुरक्षा संबंधी घटनाओं को गहराई से दिखाया जाएगा। इस अनोखे सहयोग में बालाजी और एलिप्सिस की रचनात्मक ताकत और विष्णु वर्धन की शानदार निर्देशन शैली एक साथ नजर आएगी। निर्माताओं में एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कसबेकर शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment